बदायूं, मई 27 -- वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में पारिवारिक जमीन के विवाद और पुलिस द्वारा सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर किशोर ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव की 40 फीट ऊंची सरकारी पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बगरैन चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्राम प्रधान द्वारा उचित कार्रवाई और न्याय के ठोस आश्वासन के बाद युवक करीब एक घंटे बाद नीचे उतरा। बरीपुरा निवासी शिवम कुमार पुत्र दिवंगत शिवराज सिंह ने अपने ताऊ पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसके ताऊ ने पैतृक जमीन के हिस्से में एक बीघा के बदले झूठ बोलकर पौने चार बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। यह भी पढ़ें- संपत्ति विवाद में टंकी पर चढ़ा किशोर जब उसे पता चला, तो उसने थाने और पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।किशोर का आरोप है कि पु...