देहरादून, मई 11 -- देहरादून। एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसके ही सगे भाई और भतीजे ने हमला कर दिया। मुनेश कुमार राणा निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और बीते 36 वर्षों से एमडीडीए देहरादून में कार्यरत हैं। आरोप है कि मेरठ की एक पुश्तैनी जमीन को लेकर उनका भतीजा कुशल राणा और भाई राकेश राणा रंजिश रखते हैं। बीती नौ मई की सुबह जब मुनेश दूध लेने जा रहे थे तभी एक कार से उतरे तीन अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप,मुकदमा दर्ज हमलावरों ने धमकी दी कि अगर राकेश और कुशल की बात नहीं मानी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोप है कि इससे पहले तीन अप्रैल की रात भी कुशल अपने साथियों संग घर में घ...