महोबा, अप्रैल 11 -- महोबा, संवाददाता। संपत्ति विवाद को लेकर युवक ने अपने भाई के साथ मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली के गांव टोला सोयम निवासी नारायण दास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को उसके पुत्र वीर सिंह को मझले पुत्र उम्मेद सिंह ने बंटवारा के विवाद में गाली गलौच की विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बताया कि तीसरे पुत्र महेंद्र सिंह के द्वारा घायल भाई को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। वीर सिंह की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित उम्मेद सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.