सहारनपुर, फरवरी 2 -- मानव संपदा पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा तक चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दर्ज न कराने वाले जिले के 67 विभागों के करीब 10,500 राज्य कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियमों का पालन न होने पर यह सख्त कार्रवाई की गई। जिले में कार्यरत कुल 82 विभागों में से केवल 15 विभागों के कर्मचारियों को ही वेतन जारी हो सका, जबकि शेष विभागों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक संपत्ति विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विवरण नहीं भरा, जिसके चलते वेतन पर रोक लगाई गई। प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक संबंधित कर्मचारी पोर्टल पर पूरा विवरण अपलोड नहीं करेंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.