रांची, अप्रैल 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने रातू के झखड़ाटांड में 13 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी सुबोध पाठक की पैतृक संपत्ति में नाबालिग लड़की हिस्सेदार नहीं बन जाए, इसलिए आरोपी पिता सुबोध और उसके पुत्र राहुल ने लड़की की हत्या की। फिर उसका शव बिहार के गया में ले जाकर अंतिम संस्कर कर दिया, ताकि पुलिस को नाबालिग बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सके। पुलिस ने आरोपी सुबोध पाठक और राहुल पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि आरोपी सुबोध व राहुल से नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कुबूल किया। यह भी बताया कि वेलोग नाबालिग की हत्या करने के बाद उसके शव एंबुलेंस से गया ले गए और दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीण एसपी के...