संपत्ति में जबरन घुसकर मारपीट का आरोप
नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल, संवाददाता। मंगोली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर उसकी संपत्ति में जबरन घुसकर कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगोली निवासी शिवेंद्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि गांव का ही एक व्यक्ति लंबे समय से उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। कई बार विवाद होने के बाद उसने राजस्व विभाग से भूमि की पैमाइश कराने की मांग भी की थी। बुधवार को वह मजदूरों के साथ अपनी भूमि की झाड़ियां साफ करा रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसे ही उसकी भूमि से बाहर जाने को कहने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.