नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, व.सं.। बीते डेढ़ महीने से डीडीए की संपत्तियों को ऑनलाइन माध्यम से फ्रीहोल्ड कराने की प्रकिया बंद पड़ी है। इस संबंध में बीते कई दिनों से डीडीए के कार्यालयों में नागरिक लगातार संपत्तियों को फ्रीहोल्ड कराने की प्रकिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि संपत्तियों को फ्रीहोल्ड कराने की प्रकिया को जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने राजधानी में सर्कल रेट को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले को डीडीए अपनाएगा। इसे लेकर केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इस महीने बैठक भी होगी। बैठक में इस संबंध में जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलरों ने कहा कि संपत्ति को फ्रीहोल्ड कराए बिना उसे बेचना या उस पर बैंक से लोन लेना कठिन हो जाता है। इसके अतिर...