संपत्ति नीलाम करके लौटाया जाएगी निवेशकों का पैसा
बदायूं, सितम्बर 11 -- अमर ज्योति निवेश मामले में दोनों निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद अब निवेशकों की रकम वापस कराने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत मौर्य व सूर्यकांत मौर्य की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहे हैं। संपत्तियों की नीलामी कर रकम निवेशकों तक पहुंचाने की तैयारी है। अमर ज्योति प्रकरण में करोड़ों रुपये की रकम फंसे होने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का अगला केंद्र आरोपियों की संपत्ति बन गई है। शशिकांत और सूर्यकांत की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जमीन, मकान और दूसरी संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि दोनों भाइयों के नाम कितनी संपत्ति है। पुलिस और प्रशासन की टीम संबंधित अभिलेखों की पड़ताल कर रही है। शहर के मीरा सराय में स्थित एक बिल्डिंग को भी कब्जे में लिया गया है। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.