गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्तिकर न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। निगम एक महीने की मोहलत के बाद भी टैक्स जमा न करने वाली संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करेगा। एक तरह से बकायेदारों के लिए आखिरी मौका है। नगर निगम की टैक्स ब्रांच ने बीते दो महीनों में उन 50 से अधिक संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील किया है, जिन पर 10 लाख रुपये से अधिक का बकाया था। सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगभग 50 फीसदी लोगों ने अपना बकाया टैक्स जमा करवा दिया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन मालिकों ने सीलिंग के एक महीने बाद भी भुगतान नहीं किया है, उनकी संपत्तियों की ऑनलाइन बोली लगाकर नीलामी की जाएगी ताकि सरकारी राजस्व की भरपाई हो सके। 410 नोटिस और 30 करोड़ की अतिरिक्त वसूली राजस्व बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.