संपत्ति के विवाद में 50 लाख रुपये मांगे
नोएडा, मई 9 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में संपत्ति के विवाद में आरोपियों ने अवैध रूप से 50 लाख रुपये मांगे। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सलारपुर गांव निवासी योगेश भाटी ने न्यायालय को बताया कि पिता चरन सिंह भाटी की संपत्ति गांव सलारपुर में है। इस संपत्ति को कई वर्षों पहले खरीदा गया था। शिकायतकर्ता का परिवार उस संपत्ति पर काबिज है। इस संपत्ति के खसरा नंबरों में दीपक भाटी और उसका परिवार सह खातेदार थे। दीपक भाटी और उसके परिवार के लोग संपत्ति में से अपने पूरे भाग को नोएडा विकास प्राधिकरण को बेच चुके हैं और प्राधिकरण से मुआवजा भी प्राप्त कर चुके हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह करीब 25 वर्ष से इस संपत्ति पर निर्माण कराकर रह रहे हैं। किराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.