उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। सिविल लाइंस क्षेत्र की बंधूहार मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय शशिकला सिंह की गुरुवार शाम जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने परिवार और मोहल्ले में सनसनी फैला दी है। परिजन एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे और हत्या की आशंका जताई। शुक्रवार कोतवाली पुलिस ने वृद्धा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। मृतका के परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार शशिकला सिंह के बेटे योगेंद्र कुमार सिंह ने कथित रूप से मां की जमीन अपने नाम करवा ली थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते वृद्धा को घर में बंधक बनाकर रखा जाता था। उन्हें कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। परिवार के सदस्यों में ज्ञानेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.