आजमगढ़, अप्रैल 30 -- अतरौलिया (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। ढेलाडांड़ गांव में संपत्ति के विवाद में पौत्र ने दादा की खूंटे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी 80 वर्षीय रामसिंगार मिश्र का पौत्र पवन से संपत्ति को लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। सूचना पर डायल 112 आती थी और परिवार का मामला होने के कारण समझा कर चली जाती थी। मंगलवार दोपहर रामसिंगार घर से शौच के लिए निकले थे। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। इस दौरान पवन ने घर के पास रखे खूंटा से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मामा की हत्या के तीन आरोपियों को पकड़ा, भेजा जेल रामसिंगार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पवन ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। रामसिंगार काफी देर तेज धूप में तड़पते रहे। काफी देर बाद परिवार के लोगों को जानकारी हु...