हापुड़, मई 28 -- क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी तुलसा ने बताया कि उसकी कृषि की खेती है। उसके दो बेटे है। एक बेटे की शादी हो चुकी है। शादी के बाद से ही बेटा और उसकी बहू उसकी और उसके पति की संपत्ति को लेकर हत्या की फिराक में है। पीड़िता ने बताया कि इसके कारण उसने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...