संपत्ति के लिए इकलौते भाई के खून की प्यासी हुईं दो बहनें, पति के साथ मिलकर मरवा डाला
सीतापुर, सितम्बर 6 -- Sitapur Murder: यूपी के सीतापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति के लालच में रिश्तों का खून हो गया। दो बहनों ने इकलौते भाई की जमीन-जायदाद हथियाने के लिए अपने पतियों के साथ मिल उसकी हत्या की साजिश रच डाली। मृतक की बीवी साबिदा का आरोप है कि संपत्ति को लेकर लंबे समय से उसे और उसके पति इब्राहीम को प्रताड़ित किया जा रहा था। जून में इब्राहीम अचानक लापता हुआ और बाद में उसका शव शारदा सहायक नहर में मिला। पत्नी ने इसे हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर महमूदाबाद पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गुंबद ढहने से एक और अधिवक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.