सहारनपुर, जुलाई 15 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालखेड़ी में स्व. अर्जुन कश्यप की पत्नी रीना (38) का शव उसके घर में बेड़ पर पड़ा मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संपत्ति के लालच में देवर ने ही भाभी की हत्या की वारदात की। इसके साथ ही दो भांजो को भी षड़यंत्र में शामिल कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूल सी संपत्ति के लालच में रिश्ते उस समय तार-तार होते दिखाई दिए, जब पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में देवर रवि और उसके दोनों भांजे अंकुर और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि महिला के पति अर्जुन कश्यप की मौत के बाद उसका पुश्तैनी मकान और एक प्लॉट उसके पुत्र सूर्य के नाम हो गया था। लेकिन कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते सूर्य की मौत के बाद जब रीना ने उक्त संपत्ति को ब...