नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई ने तीनों प्राधिकरण, राजस्व और पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की आय और संपत्ति की जांच कराए जाने की की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। जिले में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, जिनमें अधिकारियों की मिलीभगत रहती है। उनकी मांग है कि अधिकारियों के आय के स्रोतों की जांच के लिए समिति गठित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...