शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण अपलोड न करने पर कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देश पर सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा फीड करना अनिवार्य था। अधिकांश कर्मचारियों ने समय रहते विवरण अपलोड कर दिया, लेकिन कुछ ने अभी तक इसका पालन नहीं किया। कलेक्ट्रेट के चार बाबुओं और एक चालक द्वारा निर्धारित समयसीमा के बाद भी संपत्ति विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांचों कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि जिन पांच कर्मचारियों ने अब तक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है...