कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता वीएसएसडी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड कॉपीराइट इश्यू पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की प्रो. अंशु सिंह, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन, आईपीआर सेल के प्रभारी डॉ. एबी जायसवाल ने किया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि आईपीआर का जन्म औद्योगिक क्रांति के साथ पेटेंट, कॉपीराइट को लेकर हुआ था। मगर, वर्तमान में एआई नई प्रिंटिंग प्रेस है। इसलिए कानून को फिर तय करना है कि संपत्ति का नियंत्रण किसके पास रहे, इंसान या एल्गोरिदम के पास। प्रो. अंशु सिंह ने कहा कि एआई मॉडल में पारदर्शिता का अभाव, डाटा गोपनीयता संबंधी चिंताएं हैं। प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने एआई और कॉपीराइट को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर राजेश विश्वकर्मा, डॉ. चंद्रप्रभा, अमृता वर्मा, डॉ. इंद्रमणि,...