हाजीपुर, मार्च 14 -- महुआ, एक संवाददाता। संपत्ति कर वसूली के लिए महुआ नगर परिषद के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर कर्मी घर-घर जाकर संपत्ति कर की वसूली कर रहे हैं। जिससे लोगों को नगर परिषद कार्यालय जाने और समय बिताने से फुर्सत मिल रहा है। शुक्रवार को विशेष तौर पर संपत्ति कर वसूली अभियान चलाया गया। नगर परिषद के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि होल्डिंग धारी को घर-घर जाकर उनका नंबरिंग और क्षेत्रफल की मापी भी किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय के अनुसार इस कार्य के लिए व्यापक तौर पर कार्य योजना बनाकर 25 कर्मियों को लगाया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि आगामी 31 मार्च तक एक मुस्त संपत्ति कर का भुगतान कर देने से ब्याज दर की माफी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर की एक मुस्त भुगतान पर ब्याज दर...