बरेली, मार्च 9 -- नगर निगम के सामने इस वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। निगम को कुल 100 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूलना है, जबकि अब तक चारों जोन से 70 करोड़ से अधिक की ही वसूली हो सकी है। ऐसे में लक्ष्य हासिल करने के लिए निगम को अब 23 दिन में करीब 30 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। नगर निगम के कर विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कम समय बचा है, इसलिए बकायेदारों के खिलाफ नोटिस, सीलिंग और वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बकाया करदाताओं से जल्द भुगतान कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले वर्ष नगर निगम ने 90 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य तय किया था, लेकिन इसके मुकाबले 71 करोड़ रुपये ही वसूल हो सके थे। इस बार निगम ने लक्ष्य बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.