गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के संपत्ति मालिकों के लिए संपत्तिकर में बड़ी छूट पाने का आज आखिरी मौका है। सरकार द्वारा संपत्तिकर के पुराने बकाया पर पूरी ब्याज माफी और चालू वित्त वर्ष 2026-27 के टैक्स पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। यह कीमती सुविधा केवल मंगलवार, 30 जून की शाम तक ही उपलब्ध रहेगी। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहर के लोगों की सुविधा के लिए सभी नागरिक सुविधा केंद्रों (सीएफसी) पर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। टैक्स जमा करने आ रहे लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दफ्तरों में अलग से स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- होल्डिंग टैक्स पर छूट का लाभ लेने का अंतिम मौका आज जनता की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम की टैक्स शाखा के अधिकारी और कर्मचार...