संपत्ति कर बकायेदारों के 61 भवन सील
फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। नगर निगम की टीम ने बुधवार को संपत्ति कर बकायेदारों के 61 भवन सील किए। इनमें चल रहे बैंक्वेट और मैरिज हॉल संचालकों पर करोड़ों रुपये बकाया था। निगम ने चेतावनी दी है कि बाकी बकायेदारों पर भी जल्द कार्रवाई होगी। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मुताबिक बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया गया है। शहर के विभिन्न जोनों में गठित टीमों ने बकाया न चुकाने वाले बैंक्विट हॉल और मैरिज पैलेस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 61 यूनिट को सील किया। निगम के अनुसार इन संपत्तियों पर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का कर बकाया है। सबसे अधिक बकाया एनआईटी जोन-दो में सामने आया, जहां 35 यूनिट पर लगभग दो करोड़ 67 लाख रुपये बकाया पाए गए। इसके अलावा ओल्ड जोन-एक में 12 यूनिट पर करीब 36 लाख रुपये और ओल्ड जोन-दो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.