नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया न चुकाने पर कार्रवाई करते हुए पश्चिमी जोन में एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। यह चार मंजिला इमारत नजफगढ़-नांगलोई मुख्य मार्ग पर बापरोला में स्थित है। पश्चिमी जोन के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता रंजन कुमार ने बताया कि इस संपत्ति पर पिछले कई वर्षों से करीब 22 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम की ओर से संपत्ति मालिक को कई बार नोटिस देकर कर जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद संपत्ति कर विभाग ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को भवन को सील कर दिया। निगम ने करदाताओं से समय पर बकाया कर जमा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.