संपत्ति कर का भुगतान न करने पर सिनेमा हॉल सील
गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-80 स्थित ऐलान मारकाडो मॉल में संचालित पीवीआर सिनेमा और आइरिस ब्रॉडवे मॉल में एक बड़ी दुकान को मौके पर ही सील कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ यह सीलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि सील किए गए इन बड़े प्रतिष्ठानों को पिछले काफी समय से संपत्ति कर जमा कराने के लिए कई बार आधिकारिक नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के बावजूद प्रबंधकों द्वारा बकाया कर राशि जमा कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई, जिसके बाद निगम ने नियमों के तहत सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है。
ब्याज माफी योजना का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.