गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। संपत्ति कर से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अधिक से अधिक नागरिकों को अपना कर जमा कराने का अवसर देने के उद्देश्य से आगामी 27, 28 एवं 29 जून को सरकारी अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के सभी संपत्ति कर कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय उन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में संपत्ति कर से जुड़े बड़ी संख्या में मामले विभिन्न जोनल कार्यालयों में लंबित हैं। इसके साथ ही, चालू वित्त वर्ष की समाप्ति और सरकार की विशेष छूट योजनाओं के चलते अनेक संपत्ति स्वामी अपना कर ...