नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली में लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड संपत्तियों में परिवर्तित करने के कार्य तीन महीने से अधिक समय से प्रभावित है। इसे लेकर दिल्ली के विभिन्न नागरिकों, प्रॉपर्टी डीलरों ने कई तरह की परेशानियों के बारे में बताया। लोगों के अनुसार मौजूदा समय में इस मामले को लेकर कोई स्पष्टता बताई नहीं जा रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तरफ से दिल्ली में लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड संपत्तियों को परिवर्तित करने का कार्य संचालित किया जाता है। लेकिन इस पर अभी रोक है। इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने कहा कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा वर्तमान नीति की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि संपत्ति की परिवर्तन (कन्वर्जन) दरों को उचित बनाना और प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। यह भी पढ़ें- फीस विवाद: दिल्ली हाईको...