संपत्तिमूलक अपराधिक घटनाओं का करें त्वरित उद्भेदन: एसपी
पाकुड़, मई 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में दर्ज 76 कांडों के विरुद्ध कुल 82 कांडों का निष्पादन किया गया है। शेष लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। लूट, डकैती, चोरी, गृहभेदन एवं छिनतई जैसे संपत्तिमूलक अपराधों के त्वरित उद्भेदन एवं निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। अपराध नियंत्रण के लिए थाना गश्ती एवं टाइगर मोबाइल को अधिक सक्रिय करते हुए रात्रि सघन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया। वहीं बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.