संपत्तिकर शाखा की बैठक में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने जोन-3 की संपत्तिकर शाखा के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य टैक्स संबंधी कार्यों की वर्तमान प्रगति की जांच करना और इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करना था। बैठक में टैक्स से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अतिरिक्त निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि दफ्तर में आने वाले किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उनकी समस्याओं का समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.