अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पांच साल से संपत्तिकर व ढाई साल से यूजर चार्ज नहीं देना फल मंडी के व्यापारियों को भारी पड़ गया। शुक्रवार को नगर निगम के अधीन काम करने वाली अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी ने फल मंडी से कूड़ा उठान बंद कर दिया। मंडी में कचरे का ढेर लग गया। जिन स्थानों पर कूड़ा एकत्रित किया जाता था वहां पर कूड़ा पड़ा रहा। फल मंडी के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी के चारों ओर रास्ते पर कूड़ा डाल दिया गया, जिससे निकलना मुश्किल हो गया। फल मंडी के व्यापारियों ने हंगामा किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सपा के नेता भी मौके पर पहुंचे और विरोध किया। सारसौल जीटी रोड पर फल मंडी स्थित है। यहां पर 35 से 40 दुकानें हैं। रोजाना बड़े पैमाने पर कचरा निकलता है। अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी यहां से रोजाना कचरा उठाने का काम करती है। शुक्रवार...