गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए संपत्तिकर की शिकायतों के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने इन सभी शिकायतों को जल्दी और सही तरीके से निपटाने के लिए एक बहुत बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अतिरिक्त निगम आयुक्त यश जालुका को इस पूरे काम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बना दिया है। अब उनकी देखरेख में लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा और काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की तरफ से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार, इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य संपत्तिकर के मामलों को एक तय समय के अंदर पूरा करना है। अब यश जालुका अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टलों पर आने वाली लोगों की शिकायतों और आपत्तियों पर सीधी नजर रखेंगे। वह इस बात का पूरा...