मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मोरना । तीर्थनगरी शुकतीर्थ के भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित राधे-राधे भागवत भवन में विगत पांच दिनों से बाड़मेर-राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा द्वारा उनके पिता अजब सिंह की पुण्यस्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कथा आयोजकों को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्रदान किया। पोथी पूजन कर उन्होंने व्यासपीठ पर वृंदावन के कथाव्यास ऋषि पाराशर को सम्मानित किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अध्यात्म का ज्ञान देकर सत्य का बोध करा देना एक ज्ञानयज्ञ है और यही संसार का सबसे बड़ा परमार्थ का कार्य है। भागवत भारतीय चिंतन परंपरा की शाश्वत धारा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास पूरी दुनिया को देने के लियॆ वेद, पुराण, शास्त्र और उपनिषदों का ज्ञान तथा राम, कृष्ण और शिव नाम क...