पटना, अप्रैल 11 -- संपतचक प्रखंड के शाहपुर में सैलून में काम करने वाले पिंटू ठाकुर (36) की हत्या करने का मामला सामने आया है। उसक शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। उसके गले पर जख्म के निशान थे। जिससे परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि पिंटू गुरुवार देर तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद सैलून संचालक को फोन कर जानकारी ली। संचालक ने बताया कि पिंटू आठ बजे घर के लिए निकला था। परिजनों ने देर रात तक तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर से पांच मीटर की दूरी पर पिंटू कर शव मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिंटू के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भे...