नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ एक और टकराव का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड उन्हें गर्मियों में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और अन्य विदेशी फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। स्टोक्स ने इसी साल गर्मी की में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वे अपने फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) और पीएसएल की फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं। स्टोक्स अगले सीजन के लिए इन दोनों लीग में खेलने के पक्षधर हैं। हालांकि, गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी द्वारा उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान करने की सं...