संन्यासियों ने पीठ में कांटे चुभोकर रस्सी से खींचा रथ
रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। शिव शक्ति जलेश्वर मंदिर, दिनेशपुर में मंगलवार को चड़क पूजा का आयोजन और आस्था के साथ किया गया। इस दौरान संन्यासियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं, एक महिला सहित अन्य संन्यासियों ने पीठ में कांटे चुभोकर रस्सी के सहारे रथ खींचते हुए शोभायात्रा निकाली, जो आकर्षण का केंद्र रही। संन्यासियों ने अपनी पीठ में लोहे के नुकीले कांटे चुभोकर करीब 25 फीट ऊंचे खंभे पर लगी लकड़ी की चरखी से लटककर हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। चैत्र माह के अंतिम दिन वार्ड नंबर 3, दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग स्थित शिव शक्ति जलेश्वर मंदिर, दिनेशपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चड़क संन्यासी बाबा राधा कांतपुर निवासी विधान के नेतृत्व में अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- पीठ में लोहे के कांटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.