जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर। जदयू महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में एनडीए की महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान शर्मा मोहल्ला, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, रामकृष्ण पथ, रामनगर, श्यामनगर, महावीर कॉलोनी, हनुमंत नगर, संजीवनी पथ तथा सांकोसाई 1 से 5 नंबर तक चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और 10 नंबर "कैमरा छाप" पर मतदान की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...