संध्या चौपाल में स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक
कटिहार, अगस्त 3 -- समेली,एक संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डूमर पंचायत में शनिवार की शाम संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मनीष ठाकुर ने की। चौपाल में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को टीबी की रोकथाम, उपचार एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि टीबी का समय पर पता लगने और नियमित दवा लेने से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। चौपाल में बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, दस्त और टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News पांच किमी मैराथन के जरिए दिया टीबी से बचाव का संदेश ग्रामीणों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, जलजमाव नहीं होने देने, स्वच्छ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.