पूर्णिया, अप्रैल 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पुलिस ने संध्या गश्ती अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शराब के नशे में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में कटिहार निवासी नवल मुर्मू एवं अकलू हेंब्रम शामिल हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार लोगों में शिवम मालाकार, मनोज ऋषि, गफ्फार तथा उमेश चौहान का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सभी लोगों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...