अररिया, मार्च 25 -- पौआखाली। एक संवाददाता आस्था, श्रद्धा और परंपरा का महापर्व चैती छठ पूजा का तीसरा दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुबह से ही छठ व्रतियों द्वारा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई थी। घरों को साफ-सुथरा कर आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही छतों पर बनाए गए स्थानीय घाटों पर व्रतियों की भीड़ देखने को मिली पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रती 'छठी मइया' के गीत गाते हुए जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते नजर आए। पूजा के दौरान ठेकुआ, फल, गन्ना और अन्य प्रसाद अर्पित किए गए। पूरे वातावरण में भक्ति और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिला अब व्रती बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य...