संध्याफेरी-कार्यशाला में नशे से दूर रहने को किया जागरूक
रांची, जून 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से कार्यशाला, संध्याफेरी व माइकिंग से जन-जागरुकता कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना था। कार्यक्रम असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएनएमटीसी रांची की लगभग 50 छात्राओं सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। संध्या फेरी सदर अस्पताल से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने माइकिंग और नारों के जरिए लोगों को तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के नुकसान की जानकारी दी और नशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.