संदेह के आधार पर दो दवाइयों के नमूने लिए
बागेश्वर, अप्रैल 30 -- मनोज कुमार, बागेश्वर, संवाददाता। जनस्वास्थ्य संरक्षण और औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने नगर क्षेत्र के औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर दो दवाओं के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण में लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन, प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के सत्यापन और दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की मौके पर जांच की गई। साथ ही दवाओं को उचित तापमान पर भंडारित करने और मेडिकल स्टोर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संदेह के आधार पर दो औषधियों के नमूने भी लिए गए और उन्हें जांच हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया। यह भी पढ़ें- फल और कोल्ड ड्रिंक के नमूने जांच को भेजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.