गिरडीह, अप्रैल 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के कदराडीह में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की लिखित शिकायत पर पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के कदराडीह निवासी संतोष यादव की पत्नी गायत्री देवी की मौत सोमवार की रात हो गयी थी। परिजनों ने गायत्री देवी के मुंह से झाग निकलते और गंभीर हालत में इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल लाया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को मृतका के पिता विष्णुगढ़ के खरकट्टो निवासी डेगलाल यादव ने मृतका के पति सहित सास रुपिया देवी, ससुर लालजी यादव, बहन गोली देवी एवं चचेरे भाई अर्जुन यादव पर एक वर्ष से प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद पत्नी...