छपरा, दिसम्बर 28 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के सूतीहर नन टोला के गांव के राजमिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक का शव बड़का बयेया नहर के पास रविवार की सुबह में मिला। मृतक 38 वर्षीय अनिल कुमार महतो बताया गया है जो ग्रामीण दुखित महतो का पुत्र था। मृतक के परिजन सहित अन्य लोग ठंड लगने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार अनिल राजमिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार को बरका बनेया में काम करने गया था। शाम में वह काम कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर वाले चिंतित थे लेकिन ठंड में खोजबीन नहीं कर पाए। सुबह में स्थानीय पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय सहित अन्य लोग नहर की तरफ टहलने गए तो देखे कि मजदूर की साइकिल वहीं पर खड़ी है और वह जमीन पर मरा पड़ा है। पूर्व जिला पार्षद ने ही उसकी पहचान कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.