मधेपुरा, जनवरी 8 -- चौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत की वार्ड नौ खोपड़िया में गुरुवार की सुबह एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों और गांव के कुछ लोगों द्वारा ठंड से युवक की मौत होने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों द्वारा बीमारी से युवक की मौत होने की बात कही जा रही है। युवक की मौत से परिजनों के बीच चीख- पुकार मच गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नौ के खोपड़िया टोला निवासी कमलेश्वरी सिंह का पुत्र अमित कुमार (14) सुबह करीब साढ़े सात बजे चचेरा भाई को जागने के लिए उसके दरवाजे पर गया था। चचेरा भाई को जगाने के बाद वापस अपने घर लौटने के दौरान उसके दरवाजे पर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.