संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी, निसं। संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत सदर अस्पताल में रविवार को हो गई। मृतक शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के श्यामपुर वार्ड संख्या 2 निवासी संतलाल साह का पुत्र रामबाबू कुमार (33) था। सदर अस्पताल में मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू कुमार के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार उसके दाहिने व बाएं हाथ पर कटा था तथा खून बह रहा था। इसके साथ ही बाएं घुटना से भी खून बहता जख्म मिला। वहीं गर्दन व सीना पर काला निशान मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने मौत का कारण अस्पष्ट बताया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.