सीतामढ़ी, मार्च 6 -- पुपरी। होली का रंग परवान चढ़ने लगा था। तभी नगर परिषद जनकपुररोड अंतर्गत झझिहट गांव में एक युवक की संदेहात्मक स्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। होली का रंग लोगों पर फीका पड़ गया। झझिहट निवासी पंडित राजा पाठक का इकलौता पुत्र रिशु पाठक घर से बाइक लेकर निकले थे। कुछ समय बाद उसके साथियों ने टेम्पों पर गम्भीर रूप से बीमार की हालत में घर पर पहुँचा दिया। परिजन उसे एसडीएच, पीएचसी पुपरी ले गए। जहाँ पर चिकित्सक ने रिशु को मृत घोषित कर दिया। अंदेशा है कि रिशु कुमार बाइक दुर्घटना या फिर नशा के शिकार हुए हैं। बहरहाल रिशु कुमार के असमय दुनिया को छोड़ने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।वही लोग गम की सागर में डूबे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.