संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत की जांच शुरू
भागलपुर, मई 28 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना अंतर्गत कमलाकुंड में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत के मामले की जांच इस्माईलपुर पुलिस कर रही है। प्रभास यादव की पत्नी अंशु कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है। मृतका के परिजनों द्वारा बेटी को पीट-पीट कर फांसी लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका की मां चिंता देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी अंशु की शादी हुई थी, जिससे एक छोटा बच्चा भी है। लेकिन उसके ससुराल वाले हर समय उसको प्रताड़ित करते थे। हमने शादी के समय में चार लाख रुपये, नगद, स्वर्ण आभूषण एवं घरेलू सामान दिया था, लेकिन आए दिन उसके द्वारा प्रताड़ित करने के कारण अंत में मारपीट कर फंदे से लटकाकर बेटी को फांसी लगा दिया। इस्माईलपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.