गढ़वा, अगस्त 24 -- गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के हारादाग खुर्द गांव निवासी अंतू चंद्रवंशी की 30 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी की मौत सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में कीटनाशक खाने से हो गई। महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। मृतिका के पति ने बताया कि घर में कोई नहीं था। खुशबू अचानक उल्टी करने लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...