पूर्णिया, अप्रैल 19 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत के कन्हरिया वार्ड आठ में बीती रात करीब एक बजे संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डगरुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं फंदे से शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। महिला की पहचान उर्मिला देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है जो फनीस महलदार की पत्नी थी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से मिला लटका थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अधेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.