संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत
बांका, जून 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक धरानी गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव में रंजीत बिहारी (41) की पत्नी प्रियंका कुमारी ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से पति के साथ अपने मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उनके पिता एवं पति अलग-अलग हाट में जाकर आलू-प्याज बेचने का काम करते थे। करीब पांच दिनों से उनका पति घर नहीं लौटा था। मंगलवार को दोपहर बाद वह घर आया तथा कमरे में जाकर बेहोश हो गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ दिवाकर सिंह ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र रिषभ कुमार (11) एवं सत्यम कुमार (9) है। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी तथा शव को लेकर घर चले गए।इधर ग्रामीणों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.