संदेहास्पद परिस्थिति में किशोरी की मौत मामले में दूसरे दिन भी प्राथमिकी नहीं
खगडि़या, जून 18 -- अलौली। एक प्रतिनिधि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिमराहा पंचायत के वार्ड एक महादलित टोला के नासी बहियार में एक वृक्ष के नीचे किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में गुरुवार को भी दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज नहंी हो सकी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को शव पुलिस ने बरामद किया। जिससे पूरे गांव में मेंसनसनी फैल गई थी। शव की पहचान सिमराहा पंचायत के बड़ी सिमराहा गांव के वार्ड एक के जतिन्द्र सदा की 16 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी के रुप में की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि देर रात किसी ने किशोरी की गले में गमछा लगाकर वृक्ष में लटका दिया। इधर बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। परिजन की ओर से अब तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.